फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice issued for contempt of court to Municipal President and EO

Shamli News: पालिकाध्यक्ष और ईओ को न्यायालय की अवमानना के नोटिस जारी

Tue, 22 Aug 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice issued for contempt of court to Municipal President and EO
- जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने 25 अगस्त को उपस्थित होने के दिए आदेश
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली ने नगरपालिका परिषद शामली के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को न्यायालय की अवमानना करने के नोटिस जारी किए हैं। न्यायालय ने दोनों को 25 अगस्त को स्वयं उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने का आदेश दिया है।

शहर के माजरा रोड पर स्थित प्लाट पर नगरपालिका ने अपना बोर्ड लगाकर व्यायाम मशीनें लगाई है। इस प्लाट पर अनिमेश कुमार आदि ने अपना हक बताते हुए न्यायालय जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग शामली में परिवाद दायर किया था। न्यायालय ने एक जुलाई 2023 को आदेश पारित करते कर प्लाट में रखी मशीनें व बोर्ड हटाकर इसकी सूचना जिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। इसकी तामील तीन जुलाई को विशेष पत्रवाहक के माध्यम से तामील कराई गई थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली ने 18 अगस्त को नगरपालिका के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नाम नोटिस जारी किया है कि उन्होंने आदेश का पालन न कर न्यायालय के आदेश की अवमानना की है। इस कारण उनके विरुद्ध उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के अंतर्गत धारा 71 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को 25 अगस्त को स्वयं उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें नोटिस मिला है। इस मामले में अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय मे अपना पक्ष रखेंगे। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल का कहना है कि नोटिस मिलने का मामला जानकारी में है, लेकिन न्यायालय की अवमानना होने संबंधी नोटिस है, इसकी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि प्लाट पर पालिका का बोर्ड व मशीनें पहले से लगी हुई है। इस संबंध में न्यायालय में पालिका की तरफ से अपना पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed