फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice issued again to 21 village secretaries

Shamli News: 21 ग्राम सचिवों को फिर से नोटिस किया जारी

Wed, 17 Jul 2024 04:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Notice issued again to 21 village secretaries
शामली। विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों में बिना टेंडर और कुटेशन के कार्य कराने के मामले में मंगलवार को डीपीआरओ ने फिर से 21 ग्राम सचिवों को दूसरा नोटिस जारी किया। तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देने पर ग्राम सचिवों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

चार साल पहले कोरोना काल के दौरान विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों में 94 विकास कार्य कराए गए थे। सभी विकास कार्याें में टेंडर व कुटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। मामले की जांच उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा कराई गई तो विकासखंड कैराना व कांधला में 204 कार्यों के लिए मैसर्स ऊषा कंस्ट्रक्शन कंपनी को करीब चार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था। इस पर 21 ग्राम सचिवों को एक सप्ताह पूर्व ही नोटिस दिया गया था। एक भी ग्राम सचिव ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। डीपीआरओ संदीप अग्रवाल का कहना है फिर से सभी ग्राम सचिवों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed