{"_id":"67758d3c68f2e04ccf0b9cf6","slug":"not-only-shamli-people-of-baghpat-bijnor-are-also-trying-to-break-into-samman-nidhi-shamli-news-c-26-1-sal1002-134478-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली ही नहीं बागपत, बिजनौर के लोग भी सम्मान निधि में सेंध लगाने का कर रहे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली ही नहीं बागपत, बिजनौर के लोग भी सम्मान निधि में सेंध लगाने का कर रहे प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसान सम्मान निधि के नाम पर लोगों से ढाई से लेकर तीन हजार रुपये की वसूली करने के प्रकरण में पुलिस की जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। शामली ही नहीं, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर का गिरोह लोगों को निधि दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा है। पुलिस ने जल्द ही गिरोह का भंड़ाफोड करने का दावा किया है।
अमर उजाला ने 29 दिसंबर के अंक में ढाई हजार दो, बिना खतौनी के किसान सम्मान निधि ले लो नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें खुलासा किया था कि आयुष्मान कार्ड की तरह की किसान सम्मान निधि के नाम पर भी लोगों से वसूली की जा रही है। गिरोह ऑनलाइन लोगों को झांसे में लेता है। खबर प्रकाशित होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य माध्यमों पर पोस्ट डालकर गिरोह के सदस्य लोगों को झांसे में ले रहे हैं। माना जा रहा है कि गिरोह में विभागीय कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। साइबर सेल ने इसकी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि आयुष्मान की तरह ही किसान सम्मान निधि में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले गिरोह में कई लोग शामिल है। जल्द ही गिरोह का भंड़ाफोड़ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- कई सीएससी सेंटर संचालक भी शामिल
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि गिरोह में कुछ काॅमन सर्विस सेंटर संचालक भी शामिल हैं, जो लोगों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस एक को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है।