फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Not issued notification of interchange near Bhaju

Shamli News: भाजू के पास इंटरचेंज की जारी नहीं हुई अधिसूचना

Sun, 18 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Not issued notification of interchange near Bhaju
भाजू गांव के पास दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के ऊपर से गुजरते बिजली के तार। - फोटो : SHAMLI
शामली। तीन राज्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों से होकर गुजरने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का भाजू गांव के पास इंटरचेंज स्वीकृत की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। जिससे भौराकलां, सिसौली और शाहपुर आने जाने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शामली से भौराकलां और सिसौली जाने के लिए पानीखत-खटीमा हाईवे पर लालूखेड़ी और मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना और खरड़ होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर दिल्ली के अक्षर धाम से शुरू होकर गाजियाबाद, बागपत जिले के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली होकर सहारनपुर बाईपास से गणेश चौक होते हुए देहरादून तक प्रस्तावित है। बागपत से लेकर सहारनपुर जिले के गणेशपुर बाईपास तक चार फेस में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का शामली जिले में तीसरा फेस मेरठ-करनाल हाईवे के लांक गांव से शुरू होकर थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव तक है। एक्सप्रेसवे भौराकलां-सिसौली मार्ग को भाजू गांव के पास क्रॉस कर रहा है। भाजू गांव के पास भौराकलां-सिसौली मार्ग पर फ्लाईओवर प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर अंडरपास और इंटरचेंज के लिए भूमि भी नहीं खरीदी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से इंटरचेंज की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इंटरचेज की अधिसूचना जारी न होने से आसपास के गांवों में असमंजस की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजू, भौंराकलां व आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि यदि भौराकलां, सिसौली मार्ग पर भाजू के पास दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का इंटरचेंज नहीं मिला तो शामली से सिसौली और शाहपुर जाने के लिए पानीपत खटीमा हाईवे से लालूखेड़ी होकर और शामली से मेरठ-करनाल होकर फुगाना-खरड़ होकर सिसौली जाना पड़ेगा। भाजू के पास इंटरचेंज के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मांग कर चुके हैं।
इंटरचेज की संस्तुति एनएचएआई को भेजी जाएगी
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 18 दिन पूर्व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की शामली जिले के तीसरे फेस का निरीक्षण किया था। किसानों ने भाजू गांव के पास इंटरचेंज की मांग की थी। इंटरचेंज स्वीकृत कराने की रिपोर्ट भेजी जाएगी। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक का कहना है कि एनएचएआई के अफसर भाजू में इकोनामिक कॉरिडोर का इंटरचेंज की बात कह रहे हैं, लेकिन बागपत सांसद सतपाल सिंह के अनुरोध पर गांगनौली गांव में इंटरचेंज स्वीकृति करके अधिसूचना जारी हो गई है। भौंराकलां-सिसौली मार्ग पर भाजू के पास इंटरचेंज की अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

खंभे और हाईटेंशन लाइन बाधा बने
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की जद में आ रहे बिजली की हाईटेंशन लाइन और बिजली के खंभे बाधा बने हुए है। भौराकलां-सिसौली मार्ग पर भाजू गांव के पास भिक्का माजरा जाने वाला अंडरपास के बीच में बिजली की हाईटेंशन लाइन और खंभे बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed