{"_id":"62113854ba64330d425dda24","slug":"not-helpless-not-poor-i-am-a-blazing-spark-shamli-news-mrt5775999121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाचार नहीं बेचारी नहीं, मैं धधकती चिंगारी हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाचार नहीं बेचारी नहीं, मैं धधकती चिंगारी हूं...
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जिले में युवा संसद का वर्चुअल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अपने विचार रखे। कहा कि अपने सवालों का जवाब मैंने खुद में ही पाया लाचार नहीं बेचारी नहीं, मैं धधकती चिंगारी हूं।
राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं के नेतृत्व विकास के लिए युवा संसद का प्रदेशभर में आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को शामली जनपद में युवा संसद का वर्चुअल आयोजन किया गया, जिसमें 15 से 25 आयु वर्ग के युवाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय रेलपार शामली से सहभागिता की। मनीष अली ने डिजिटल इंडिया विषय पर कहा कि डिजिटल बन रहा भारत, आओ मिलकर करे इसका स्वागत। देश को डिजीटल बनाऐंगे जन-जन तक इसकी सुविधा पहुंचाएंगे।
तनुश्री, खुशी वर्मा, दीपा व सोनू ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर बोलते हुए कहा कि क्या हूं मैं, कौन हूं मैं बस यही सवाल करती हूं मैं, तुम नारी हो लाचार हो बेचारी हो बस यही जवाब सुनती हूं मैं। जब बड़ी हुई समाज की रस्मों को समझा जाना पहचाना तो अपने सवालों का जवाब मैंने खुद में ही पाया लाचार नहीं बेचारी नहीं, मैं धधकती चिंगारी हूं। छेड़ो मत जल जाओगे मैं दुर्गा हूं मैं काली हूं, माता-पिता का अभिमान हूं इस देश की शान हूं, मैं भारतीय नारी हूं, इस देश का आधार हूं।
विज्ञापन
युसरा ने कहा कि अगर हम स्वच्छता की शुरूआत स्वयं से करेंगे, तो ही देश को स्वच्छ बना पाएंगे। कार्यक्रम में तलता, फातमा, अलीजा, प्रवीण, अंशिका, नितिन मलिक आदि ने सहभागिता की। कार्यक्रम का ऑनलाइन समन्वय जिला युवा अधिकारी सहारनपुर शुभम जैन ने किया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी मुजफ्फरनगर, प्रतिभा शर्मा, शहजादा, कस्सार, डॉ. रितु जैन का विशेष सहयोग रहा।