{"_id":"5e54159f8ebc3ef38f60e866","slug":"not-getting-rote-questions-but-understanding-the-topic-will-give-you-good-marks-shamli-news-mrt470665846","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों को रटने से नहीं विषय को समझने से मिलेंगे अच्छे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों को रटने से नहीं विषय को समझने से मिलेंगे अच्छे अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवालों को रटने से नहीं विषय को समझने से मिलेंगे अच्छे अंक
शामली। सीबीएसई की परीक्षा में दो दिन बाद बुधवार को अंग्रेजी की परीक्षा है। इस परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए छात्र-छात्राएं तैयारी में जुटे हुए हैं। परीक्षा की तैयारी और बेहतर अंक को लेकर सिल्वर बैल्स स्कूल शामली के अंग्रेजी विषय के शिक्षक गौर गोपाल मित्रा से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में सवालों को रटें नहीं अंग्रेजी भाषा को समझेें। भाषा को जानने और समझने से ही अच्छे अंक मिलेंगे।
शिक्षक गौर गोपाल मित्रा ने कहा कि अंग्रेजी बोलने और लिखने पर ध्यान देना चाहिए। यह विषय नहीं एक भाषा है। हिंदी की तरह अंग्रेजी बोलना और लिखना आना चाहिए। यह तभी संभव है जब भाषा को जानेंगे और सीखेंगे। जब अंग्रेजी भाषा को जान लिया तो उसे कोई भी सवाल हल करने में मुश्किल नहीं होगी। सवाल के उत्तर रटने से परीक्षा में बेहतर अंक नहीं पा सकते। जो सवाल रटकर याद किए गए हो, जरूरी नहीं कि वे परीक्षा में आएं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी की ग्रामर पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामर मजबूत होगी तो आत्म विश्वास मजबूत होगा। जब आत्म विश्वास होगा तो परीक्षा में भी तनाव मुक्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में पहले ग्रामर राइटिंग वाले प्रश्न को हल करें। अगर इसमें कोई गलती भी हो जाए तो बाद में ठीक करने की गुंजाइश रहेगी। परीक्षा में प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए शुरू में जो 15 मिनट मिलते हैं, उस समय में अनसीन को ध्यान से पढ़े और उसे समझें। इसके साथ ही स्टोरी राइटिंग अच्छे तरीके से लिखें। सभी प्रश्नों के उत्तर आत्मविश्वास के साथ देने से परीक्षा में बेहतर अंक मिलेंगे।