यूपी: डीएम ने कहा, चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी ऐसी कार्रवाई, जिसे पीढ़ी तक रखा जाएगा याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चुनाव के दौरान कहीं पर कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी, जिसको पीढ़ी तक याद रखा जाएगा। उनका नामांकन भी निरस्त किया जाएगा।
गुरुवार को थाना बाबरी पर डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने ग्रामीण क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित किया। डीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आचार संहिता का पालन करना होगा। चुनाव को शांति पूर्वक कराना पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता है। जनपद में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का शतप्रतिशत पालन करें।
यह भी पढ़ें: पत्नी को प्रधान बनाने की चाहत में... बेच डाली मुंबई की दुकानें, दिलचस्प है अनीस की पूरी कहानी
एसपी ने कहा चुनाव में अथवा चुनाव से पूर्व हिंसा, दबाव या अवरोध पैदा करना कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में होता है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध गैंगेस्टर, रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद डीएम-एसपी ने गांव बंतीखेड़ा व बाबरी में मतदान स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान एसडीएम सदर संदीप कुमार, सीओ भवन अमित सक्सेना, थाना प्रभारी, बीडीओ थानाभवन आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/