फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nomination without security

बिना सुरक्षा व्यवस्था के नामांकन पत्र दाखिल

Mon, 15 Feb 2016 12:37 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 15 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nomination without security
शामली/कैराना/कांधला/थानाभवन/ऊन। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के जिले के ब्लाक मुख्यालय पर  पंचायत के खाली पदों के लिए ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी के पदों पर 275  प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए । जिनमें 212 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन


रविवार को शामली ब्लाक मुख्यालय पर आरओ उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. लोकेश अग्रवाल के समक्ष ग्राम पंचायत सदस्य के 32 पदों पर एक एक नामांकन पत्र दाखिल किए। शामली ब्लाक के खानपुर तलबा माजरा में ग्राम पंचायत के वार्ड चार से ब्रह्मकौर, वार्ड सात से कमलेश, सिंभालका गांव के वार्ड एक से किरण, वार्ड दो से मुनेश, वार्ड चार से हरेंद्र कुमार, वार्ड पांच से गीता, वार्ड छह से संजीव, वार्ड सात से सोनू, वार्ड आठ से किरणपाल, वार्ड 9 से संजीव, वार्ड दस से धर्मेंद्र ने पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


ग्राम सिलावर के वार्ड दो से बबीता, वार्ड तीन से अखिल, वार्ड पांच से नीलकमल, वार्ड 9 से नीलम, वार्ड 15 से इंदु, कांजरहेड़ी गांव के वार्ड तीन से मीनाक्षी, वार्ड आठ से सोमपाल, काबड़ौत गांव से वार्ड तीन से बोबी, वार्ड 9 से मांगेराम, सोंटा गांव के वार्ड 13 से नीरज व गांव कासमपुर के वार्ड तीन से प्रमिला व वार्ड 9 से प्रमिला ने  ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। आरओ ने बताया कि शामली ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 32 पद हैं, 32 पदों पर एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया है। शामली ब्लाक में 32 पदों पर निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊन ब्लाक में आरओ डॉ. अनिल भारती ने बताया कि ब्लाक के  ग्राम पंचायत सदस्य  108 पदों पर 128 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 92 पदों पर एक- एक नामांकन पत्र दाखिल हो जाने से निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन गई है।  कैराना ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के 64 पदों पर 79 नामांकन पत्र भरे गए हैं। बीडीसी सदस्य के वार्ड एक से दो नामांकन पत्र भरे गए हैं। थानाभवन ब्लाक के 58 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर 67 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए।

बीडीसी के वार्ड  67 पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। ब्लाक के बीडीओ डाॅ. पंकज कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पर 50 पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कांधला ब्लाक में 47 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 61 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है, तथा बीडीसी के छह पदों पर 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।


बीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि 38 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों के चुने जाने की संभावना है। आरओ ने बताया कि सोमवार को दाखिल  नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, जिले भर के ब्लाक मुख्यालय में पुलिस की कोई भी व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed