फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nomination return today

आज होगी नामांकन वापसी

Wed, 08 Nov 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 08 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nomination return today
demo - फोटो : demo
शामली में नगर निकाय के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर दाखिल प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। निकाय चुनाव में लगाए गए मतदान कर्मचारियों को दो चरणों में सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रथम चरण में नगर निकाय के 22 नवंबर को होने चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक तहसील शामली, कैैैराना, ऊन तहसील मुख्यालय पर अध्यक्ष - सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की आरओ के समक्ष वापसी की जाएगी। सीडीओ रेणु तिवारी ने बताया कि 22 नवंबर को प्रथम चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव में लगाए गए जिले के मतदान कर्मचारियों को बृृहस्पतिवार को भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण का पहला चरण सुबह दस बजे से शुरू होकर 1.30 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को निकाय अध्यक्ष- सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। एडीएम शिवबहादुर ने बताया कि नामांकन वापसी के मद्देनजर तहसीलों में कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में धनबल और बाहुबल हावी शामली। पांच साल पांच माह शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन रहे बलवीर कांबोज के पुत्र रणधीर कांबोज का कहना है कि आजादी के बाद निकाय चुनाव का दौर बदला है। पहले सम्मान के लिए निकाय चुनाव लड़ा जाता था। अब धनबल, बाहुबल के आधार पर चुनाव लड़ा जाना लगा हैं। चुनाव में शराब का प्रचलन बढ़ गया है।
17 जुलाई 1966 से लेकर 29 मई 1971 तक शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रहे बलवीर कांबोज का परिवार सक्रिय राजनीति में है। वर्ष 1988 में शामली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, जो राजेश्वर बंसल से चुनाव हारकर तीसरे नंबर पहुंच गए थे। उनका भतीजा कंवरवीर कांबोज वर्ष 1988 में शामली नगर पालिका परिषद के वार्ड 19 से सदस्य रहे हैं। पूर्व चेयरमैन बलवीर सिह कांबोज के पुत्र रणधीर कांबोज वर्ष 1994 में वार्ड 19 से नगर पालिका परिषद के सदस्य रहे है। मौजूदा दौर में वह सक्रिय राजनीति में है। उनका कहना कि शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण पिछड़ी जाति में होता है, तो वह नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष का चुनाव लड़ते। उनका मानना है कि सदस्य पद का चुनाव ज्यादा खर्चीला हो गया है। चुनाव में लाखों रुपये खर्च बढ़ गया है।
सदस्य पद का चुनाव सम्मान के लिए लड़ा जाता था, उस समय सदस्य चेयरमैन की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर होता था, जो कि चेयरमैन के खिलाफ सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटवा देते थे। अब चुनाव का दौर बदला गया है। मौजूदा दौर में चेयरमैन मजबूत हो गया है और सदस्य कमजोर हैं। राजनीति पैसों की हो गई है। शराब का प्रचलन बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed