फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nomination papers of three in Shamli and one in Police Station Sugarcane Committee returned

Shamli News: शामली में तीन और थानाभवन गन्ना समिति में एक नामांकन पत्र वापस

Tue, 15 Oct 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers of three in Shamli and one in Police Station Sugarcane Committee returned
शामली। गन्ना सहकारी समिति शामली के बुढ़ीना कलां सर्किल में एक, कैराना सर्किल में दो नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद पांच सर्किल में डायरेक्टर पद लिए दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शामली समिति की पांच सर्किल और ऊन गन्ना समिति में चार सर्किल में आगामी 16 अक्तूबर को मतदान होगा। थानाभवन गन्ना सहकारी समिति में हरड़ फतेहपुर में आसिफा पत्नी फैयाज का नामांकन पत्र वापस हो जाने के बाद सभी नौ डायरेक्टर निर्विरोध चुन लिए गए हैं। थानाभवन में सभापति पद पर निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

सोमवार को शामली गन्ना सहकारी समिति में डायरेक्टर पद पर बुढ़ीना कला से ब्रहमपाल, कैराना सर्किल में आलमदीन और सुनील पावंटी कला ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। चुनाव अधिकारी डाॅ. विदु शेखर मलिक ने बताया कि शामली गन्ना सहकारी समिति सर्किल कैराना में दो, बुढीना कलां में दो , जसाला में दो, झिंझाना में दो और ऊंचा गांव में दो नामांकन पत्र रह जाने के बाद दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। शामली में पांच डायरेक्टर पद के लिए 149 डेलीगेट मतदान करेंगे। शामली समिति में तीन बजे के बाद चुनाव अधिकारी की ओर से डायरेक्टर पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
विज्ञापन

थानाभवन गन्ना समिति में हरड़ फतेहपुर में आसिफा पत्नी फैयाज का नामांकन पत्र वापस हो जाने के बाद सभी नौ डायरेक्टर निर्विरोध चुन लिए गए है।
ऊन सहकारी गन्ना समिति में प्रबंध समिति के नौ संचालक पद हेतु 11 नामांकन दाखिल हुए। जिनमें से सात सर्किल में सात डायरेक्टर निर्विरोध संचालक चुने लिए गए थे। निर्वाचन अधिकारी मृदुल दुबे ने बताया कि कोई भी नामांकन वापस नहीं हुआ। चार सर्किल में दो दो उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed