{"_id":"68278e363316719915047de9","slug":"nomaan-has-been-to-pakistan-four-times-shamli-news-c-26-1-sal1002-142061-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चार बार पाकिस्तान जा चुका है नोमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चार बार पाकिस्तान जा चुका है नोमान
विज्ञापन
शामली। पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ा गया नोमान एक दो नहीं बल्कि चार बार पाकिस्तान जा चुका है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान में जाने के दौरान वह आईएसआई एजेंट इकबाल काना, दिलशाद मिर्जा और अन्य से भी मिला होगा। पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई कि आखिरकार वह पाकिस्तान जाने के दौरान किन-किन लोगों के संपर्क में था।
दरअसल, नोमान कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा का रहने वाला है। पिछले चार माह से वह पानीपत में अपनी बहन जीनत के यहां पर रह रहा था। सीआईए प्रथम पानीपत ने उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा था। कैराना पुलिस की अनुसार, जांच में सामने आया है कि वर्ष 2017 और उससे पहले नोमान चार बार पाकिस्तान में अपनी रिश्तेदारी में जा चुका है। उसने पिता की मौत से पहले ही अपना पासपोर्ट बनवा लिया था। संदेह है कि आईएसआई एजेंटों के कहने पर वह पाकिस्तान गया होगा।
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अधिक सक्रिय हो गए थे आईएसआई एजेंट
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इकबाल काना और अन्य आईएसआई एजेंट अधिक सक्रिय हो गए थे। वह सेना से लेकर अन्य तमाम तरह की गतिविधियों की सूचना नोमान से हासिल कर रहे थे। माना जा रहा है कि देश के अन्य एजेंटों से भी जानकारी हासिल की जा रही होगी। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
- सऊदी अरब, पाकिस्तान और अन्य देशों में जाने वालों के पासपोर्ट बनवाता था
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि नोमान सऊदी अरब, पाकिस्तान या फिर अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों से दो से तीन हजार रुपये अतिरिक्त लेकर उनका पासपोर्ट भी बनवाता था। जन सुविधा केंद्र संचालक की मदद से आवेदन कराता था। पुलिस अब जिन जिन लोगों के पासपोर्ट नोमान ने बनवाएं हैं, उनकी जांच में जुट गई है।