फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nodal officer reviewed the arrangements of Kovid Hospital

कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Mon, 25 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer reviewed the arrangements of Kovid Hospital
शामली। कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों के उपचार और संक्रमण रोकथाम के लिए शासन से नामित जनपद के नोडल अधिकारी सिंचाई विभाग के विशेष सचिव प्रेम रंजन सिंह ने कोविड अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को नोडल अधिकारी झिंझाना सीएचसी में बनाए गए कोविड अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोरोना संक्रमित के उपचार में लगे डॉक्टरों और स्टॉफ के लिए एक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि डाक्टरों और स्टॉफ के लिए शौचालय, स्नानागार, स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पंखा, पर्याप्त भोजन, चिकित्सा व्यवस्था व साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई। इसके बाद उन्होंने कम्युनिटी किचन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां से डॉक्टरों ओर स्टॉफ के अलावा अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों के लिए खाना जाता है। नोडल अधिकारी ने कम्युनिटी किचन में स्वयं टेस्ट करके भोजन की गुणवत्ता को देखा । नोडल अधिकारी ने बताया कि सभी जगह व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed