{"_id":"5f5fbdcb8ebc3e5aa26cc9b0","slug":"no-resources-for-engineering-in-the-district-shamli-news-mrt501356243","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Engineers Day 2020: संसाधन न सुविधाएं, शामली में दोनों निजी इंजीनियरिंग कालेज हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Engineers Day 2020: संसाधन न सुविधाएं, शामली में दोनों निजी इंजीनियरिंग कालेज हुए बंद
Tue, 15 Sep 2020 10:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आईआईटी के लिए युवाओं में रुझान है, लेकिन जिले में इंजीनियरिंग कालेज न होने के कारण यहां पर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। न यहां पर कालेज है और न ही कोचिंग सेंटर। आईआईटी बनने का सपना संजोने वाले छात्रों को इंटर करने के बाद हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों या बड़े शहरों की तरफ रख करना पड़ता है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए छात्रों के लिए यहां पर न सुविधाएं है और नहीं संसाधन उपलब्ध है।
कालेज के डायरेक्टर अतुल बंसल का कहना है कि शुरूआत में कालेज में छात्रों के एडमिशन हुए, लेकिन बाद में छात्रों की संख्या कम होती चली गई, जिस कारण कालेज बंद हो गया। 2008 में ही कैराना रोड पर रुड़की इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट टेक्नालाजी इंस्टीट्यूट (रेमटेक) खुला था, लेकिन यह कालेज भी 2019 में बंद हो गया। इस कालेज में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, पॉलीटेक्निक आदि कोर्स थे। कालेज में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर रहे रविकांत शर्मा ने बताया कि छात्रों के एडमिशन कम होने की वजह से कालेज बंद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में खुले दोनों निजी इंजीनियरिंग कालेज हुए बंद
शामली में पूर्व में खुले निजी दो इंजीनियरिंग कालेज बंद हो चुके हैं। 2008 में सिल्वर बेल्स ग्रुप द्वारा झिंझाना में शामली इंस्टीट्यूट के नाम से इंजीनियरिंग कालेज शुरू किया था। इस संस्थान में इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कोर्स उपलब्ध थे। 2015 में यह कालेज बंद हो गया।