फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No pole line, bill sent to farmer

खंभा न लाइन, किसान को भेजा बिल, पीवीवीएनएल पर 2.97 लाख का जुर्माना

Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
No pole line, bill sent to farmer
शामली। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने नलकूप कनेक्शन दिए बिना किसान को बिजली का बिल भेज दिया। किसान ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया।
विज्ञापन

जिस पर सुनवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता व महिला सदस्य अमरजीत कौर ने पीवीवीएनएल पर 2.97 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। इनमें से 2.77 लाख रुपये पीड़ित किसान को बिजली कनेक्शन न मिलने से हुए आर्थिक और मानसिक नुकसान के और 20 हजार रुपये अनुचित व्यापार व्यवहार के आयोग के खाते में जमा कराने होंगे। 30 दिन में आदेश का पालन न करने पर भुगतान की तिथि तक नौ प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देना होगा।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
सिंभालका निवासी किसान गोपाल ने जुलाई 2011 में नलकूप के विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। 13125 रुपये जमा कराकर रसीद भी कटवा ली थी। उसे छह माह में कनेक्शन का आश्वासन दिया गया। चार साल तक भी उसे कनेक्शन नहीं दिया गया। मार्च 2016 में गोपाल अपने गांव में लगे विद्युत निगम के कैंप में पहुंचा और कनेक्शन के बारे में पूछा। जिस पर कर्मचारियों ने उस पर विद्युत बिल के 72 हजार रुपये बकाया बता दिए। गोपाल ने इस पर आपत्ति जताई। विद्युत निगम के अधिकारी उसके खेतों पर पहुंचे तो वहां कोई खंभा, लाइन और ट्रांसफार्मर नहीं था। इसके बाद गोपाल ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में पीवीवीएनएल, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के खिलाफ परिवार दायर किया था। आयोग ने बिना मीटर बिलिंग हिस्ट्री के गोपाल को प्रेषित 273750 रुपये का मांग नोटिस भी निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed