फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No lights on Yamuna river bridge

यमुना नदी के पुल पर नहीं लगीं लाइटें

Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
No lights on Yamuna river bridge
कैराना में यमुना नदी के नए पुल पर नहीं है रिफ्लेक्टर और लाइटें। - फोटो : SHAMLI
शामली, कैराना। पानीपत के सिवाह से नगीना तक 709 एडी हाईवे का निर्माण अंतिम चरण में है। हाईवे बनाने वाली कंपनी ने यमुना नदी पर 510 मीटर लंबे छह लेन के पुल का निर्माण कर दिया है। पुल पर साइड में रिफ्लेक्टर और प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के चलते हादसों का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले पुल की एक साइड वाहनों के लिए खोल दी गई थी। पुल की दूसरी साइड भी पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन पुल की रेलिंग पर अभी तक रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। पुल पर रात में प्रकाश की कोई व्यवस्था भी नहीं है। हाईवे बनने के बाद वाहन भी तेज गति से चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पुल पर प्रकाश की व्यवस्था और साइडों में रिफ्लेक्टर जल्द से जल्द लगवाने चाहिए ताकि हादसे से बचा जा सके। हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी केके सिंह का कहना है कि पुल पर लाइट लगवाने का कार्य उनकी अधीन नहीं आता है।
विज्ञापन

एसडीएम शिव प्रकाश यादव का कहना है कि वह एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर प्रकाश की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed