फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No admission is increasing, just date

दाखिले नहीं, बढ़ रही है तो सिर्फ डेट

Wed, 07 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
No admission is increasing, just date
- फोटो : amar ujala
शामली। कालेजों में यूजी सेल्फ फाइनेंस और पीजी ट्रेडिशनल, प्रोफेशन कोर्सों में दूसरी, पहली मेरिट से दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को वीवी मेें एमए में छह दाखिलेे हो सके। वही कालेजों में हर रोज दो चार दाखिले ही हो रहे हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी द्वारा एक दिन बढ़ाने के बाद भी दाखिलों की संख्या बढ़ती नजर नहीं आ रही है। जिसमें हर रोज एक दिन बढ़कर लगातार यूनिवर्सिटी पिछले तीन दिनों से एक दिन रोज बढ़ा रही है। जिसमें कालेजों में पढ़ाई नहीं हो रही है। टीचर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दाखिले के लिए बच्चों का इंतजार करते रहते हैं। पूरे दिन में मुश्किल से ही दो चार छात्र ही दाखिला ले रहे हैं। वही मंगलवार को भी एक दिन बढ़ने के बाद भी शहर के दोनों कालेजों में यूजी सेल्फ फाइनेंस में बीकॉम में कोई दाखिला नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


आरके में पीजी में भी कोई दाखिला नहीं हुआ। वीवी पीजी में एमए में सिर्फ सभी विषयों में छह दाखिले हुए हैं। जिसमें हिंदी में तीन, अर्थशास्त्र में एक, गणित में एक और अंग्रेजी में एक दाखिला ही हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें अब तक आरके में यूजी बीकॉम में 160 सीटों में से 67 दाखिले हुए हैं। वीवी में 160 सीटों पर 29 दाखिले हुुए हैं। एमएसी में 130 सीटों में से केवल पहली मेरिट से 39 दाखिले हुए हैं। वीवी में एमए में 300 सीटों पर अब तक 101 दाखिले ही हुए है। वहीं छात्रों को अगली मेरिट का इंतजार है।  

वीवी पीजी कालेज में बीकॉम और एमए की दाखिलों की सूची
बीकॉम    160    29
अंग्रेजी    60    11
अर्थशास्त्र    60    29
गणित    60    22
हिंदी    60    35
राजनीति 
विज्ञान    60    04

 आरके पीजी कालेज में बीकॉम और एमएससी की दाखिलों की सूची
विषय        सीट    दाखिले
बीकॉम        160    67
केमिस्ट्री        20    07
एग्रोनॉमी        30    10
बॉटनी        30    08
फिजिक्स        20    07
हॉर्टीकल्चर    30    07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed