{"_id":"6a19e2c820cf3169b8001e5e","slug":"nipam-won-bronze-in-100m-race-in-hong-kong-shamli-news-c-26-1-aur1003-166455-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: निपम ने हांगकांग में 100 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: निपम ने हांगकांग में 100 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
हांगकांग में आयोजित दौड़ में कांस्य पदक विजेता शामली की महिला धावक निपम तिरंगे के साथ। कोच
- फोटो : भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद भाजपाई।
- 25 साल बाद भारत की महिला खिलाड़ी को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। चीन के हांगकांग में आयोजित अंडर-20 जूनियर एशियन गेम्स चैंपियनशिप में शामली की निपम चौहान ने 100 मीटर दौड़ में 11.62 सेकंड में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह उपलब्धि 25 वर्षों में पहली बार है, जब किसी भारतीय महिला खिलाड़ी ने इस स्पर्धा में पदक हासिल किया।
निपम चौहान की इस ऐतिहासिक जीत से शामली जिले, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बढ़ाई है, बल्कि यह साबित कर दिया कि कठिन प्रशिक्षण और लगन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया जा सकता है। शामली एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि गांव पावटी कला निवासी शिव कुमार की पुत्री निपम चौहान ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
इस उपलब्धि के साथ निपम भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 25 वर्षों में अंडर-20 महिला 100 मीटर दौड़ में पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि निपम के भारत लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शामली में बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत यात्रा निकाली जाएगी, जो टिटौली, सेवापुर, लपराना, टपराना, झिंझाना, गाड़ी वाले और अन्य गांवों से होते हुए उनके गांव पावटी कलां तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कोच शुभम बालियान के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया, जिनके मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण के कारण निपम ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। निपम की जीत से क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व की भावना बढ़ गई है।
- पूर्व में यह रही उपलब्धि
निपम चौहान ने इससे पूर्व 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं और कई राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी है। राज्य स्तर पर सात और राष्ट्रीय स्तर पर सात पदक जीत चुकी है। वहीं हाल कर्नाटक में हुई 24वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर 11.53 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाया था।