{"_id":"57fbecc74f1c1b2b7a28e7f9","slug":"nine-year-old-boy-was-found-abandoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली स्टेशन पर घूमता मिला छपरौली का बालक, परिजनों को सूचना दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली स्टेशन पर घूमता मिला छपरौली का बालक, परिजनों को सूचना दी
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में सोमवार को शामली स्टेशन पर कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौ वर्षीय बालक लावारिस अवस्था में आरपीएफ पुलिस को घूमता हुआ मिला। आरपीएफ पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह बालक का नाम मोहसीन निवासी बदरका छपरौली है। वह अपने-माता पिता के साथ के जा रहा था। शामली स्टेशन पर वह ट्रेन से नीचे उतर गया इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर बालक के चाचा फिरोज पहुंचे। जिस पर पुलिस ने बालक को उनके सुपुर्द कर दिया।