फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine-Year-Old Boy Abducted from Panipat Reaches Kotwali

Shamli News: पानीपत से अपहृत नौ वर्षीय बालक कोतवाली पहुंचा

Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nine-Year-Old Boy Abducted from Panipat Reaches Kotwali
कैराना में स्वयं कोतवाली पहुंचे बालक को अपने साथ लेकर जाती हरियाणा की चांदनी बाग पुलिस-संवाद
कैराना। रविवार रात करीब नौ वर्षीय बालक बंटी कैराना कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि वह पानीपत का रहने वाला है। बताया कि उसकी बहन और जीजा उसे जबरन बाइक पर बैठाकर तीतरवाड़ा ले आए थे, जहां से वह किसी तरह भागकर कैराना पहुंचा है।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय पुलिस ने पानीपत पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग के उपनिरीक्षक सत्यपाल पुलिस टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे। पानीपत पुलिस के अनुसार बच्चे की मां सुशीला निवासी पीपल वाली छोटी मस्जिद के पास, देवी उद्यान, थाना चांदनी बाग, पानीपत ने 14 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया था कि करीब आठ माह पूर्व उसने अपनी बेटी पायल की शादी तीतरवाड़ा निवासी गोविंदा के साथ की थी। गोविंदा का अपने चाचा किरण पाल से विवाद होने के कारण बेटी और दामाद करीब 15 दिन से उसके पास आकर रह रहे थे। चार दिन पूर्व बेटी और दामाद पड़ोस में रहने लगे थे। आरोप है कि 13 मई को बेटी पायल और दामाद उसके छोटे बेटे बंटी को साथ लेकर लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग पुलिस ने बताया कि मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है। कैराना पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान बालक बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस का मानना है कि अपहरण की कहानी प्रायोजित अथवा फर्जी भी हो सकती है। बाद में पानीपत पुलिस आवश्यक कार्रवाई के लिए बालक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed