फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine people donated blood in district hospital

जिला अस्पताल में नौ लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 18 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nine people donated blood in district hospital
जिला अस्पताल में नौ लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नौ लोगों ने रक्तदान किया।
जिला अस्पताल में शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान जिला अस्पताल में तैनात एसटीआई काउंसलर शिवम कुमार, फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा ने सबसे पहले रक्तदान किया। शिविर में नौ लोगों ने रक्तदान किया। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सफल कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed