फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine officers found absent in inspection

निरीक्षण में नदारद मिले नौ अधिकारी

Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nine officers found absent in inspection
शामली नगर पालिका में रजिस्टर चेक करते एडीएम अरविन्द कुमार। - फोटो : SHAMLI
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले नौ अधिकारी
विज्ञापन

शामली/कांधला। शुक्रवार सुबह अलग-अलग कार्यालयों के निरीक्षण में कृषि विभाग के दो अधिकारी, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक, जेई एवं ब्लॉक के एडीओ सहित नौ अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कांधला में अनुपस्थित मिले चार लोगों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। अन्य से तीन दिन में जवाब-तलब किया गया है।
डीएम जसजीत कौर को निरीक्षण के समय उपकृषि निदेशक शिवकुमार केसरी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों अधिकारियों का स्पष्टीकरण तीन दिन में मांगा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर अवकाश पर मिले। कार्यालय में कोविड-19 के दृष्टिगत सैनिटाइजर, साबुन, पानी आदि की व्यवस्था सही पाई गई। कार्यालय की साफ सफाई डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभाग से संचालित योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद व एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। नगर पालिका में जेई विशाल तोमर तथा सफाई निरीक्षक आदेश कुमार सैनी व राखी यादव अनुपस्थित मिले। तीनों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा एडीएम ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि कार्यालय में समय से उपस्थित हों। जन शिकायतों को सुना जाए तथा उनका निस्तारण भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैैराना एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने नगर पालिका परिषद और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। पालिका में जलकल अभियंता तपेश कुमार एवं सफाई, खाद्य निरीक्षक शैशिल मलिक अनुपस्थित मिले। ब्लॉक कार्यालय में एडीओ आईएसबी संदीप कुमार तथा प्रभारी एडीओ पंचायत सुशील कुमार गैरहाजिर मिले। इन चारों का एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। एसडीएम सुबह ही शुक्रवार सुबह निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed