{"_id":"5fee1eef8ebc3e3c93376998","slug":"nine-more-corona-infected-four-recovered-shamli-news-mrt518311881","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ और कोरोना संक्रमित मिले, चार हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ और कोरोना संक्रमित मिले, चार हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। जिले में कोरोना संक्रमित के नौ और नए केस मिले हैं, जबकि पूर्व में संक्रमित हुए चार व्यक्ति ठीक हुए। सक्रिय केस की संख्या अब 35 हो गई है।
बृहस्पतिवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर के काकानगर में 32 वर्षीय युवक, फव्वारा चौक कैराना रोड निवासी 34 वर्षीय युवक, रेलपार में 28 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय बालक संक्रमित मिले। इनके अलावा गंगेरू में 24 वर्षीय महिला, गांव नाला में 17-17 वर्षीय किशोर और थानाभवन में 12 वर्षीय किशोर के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के नौ नए केस मिले हैं। चार व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से सक्रिय केस की संख्या 35 हो गई है।
उधर, कैराना में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व ऑटोमोबाइल्स एजेंसी पर रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 138 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 127 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 11 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।