फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine employees of highway construction company and corona positive found

हाईवे निर्माण कंपनी के नौ कर्मी और कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 18 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nine employees of highway construction company and corona positive found
हाईवे निर्माण कंपनी के नौ कर्मी और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में 14 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमितों में बुटराड़ा में स्थित हाईवे कंपनी के मिक्सर प्लांट पर काम करने वाले नौ कर्मी और श्रमिक शामिल हैं।
बृहस्पतिवार को मिली सैंपलों की जांच रिपोर्ट में जिले में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि गांव बुटराड़ा स्थित पानीपत-खटीमा हाईवे निर्माण कंपनी के मिक्सर प्लांट पर काम करने वाले नौ कर्मी और श्रमिकों के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले इनके आरटीपीसीआर किट से सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि प्लांट और उसके आसपास काम करने वाले करीब 250 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इससे पहले प्लांट पर काम करने वाले 31 कर्मी और श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस तरह से कुल 40 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। प्लांट पर पहले ही काम बंद कराया जा चुका है। इसके अलावा शहर के दिल्ली रोड पर 38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय फायरकर्मी, गांव पेलखा में 35 वर्षीय युवक और कस्बा थानाभवन में 56 वर्षीय व्यक्ति कोराना पॉजिटिव मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव के 14 नए केस मिले है। 13 व्यक्ति ठीक हुए है। अब सक्रिय केस की संख्या 115 हो गई है।
विज्ञापन

194 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीएमओ वीर बहादुर ढाका के निर्देश पबर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व गांव बुच्चाखेड़ी में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 194 लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान एंटीजन किट से 110 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 84 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed