फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nilgiri House winner, Aravali became runner up

नीलगिरी हाउस विजेता, अरावली बना उप विजेता

Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nilgiri House winner, Aravali became runner up
शामली। बीएसएम स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय एथलीट मीट का समापन हो गया। इस दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में नीलगिरी हाउस प्रथम स्थान पाकर विजेता रहा। जबकि अरावली हाउस दूसरे स्थान पर रहने के कारण रनर अप घोषित किया गया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एथलीट मीट के तीसरे दिन मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विपिन कौशिक ने विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं व नववर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में समय-समय पर होने वाली खेल गतिविधियों से बच्चों में आगे बढ़ने की भावना का निरंतर विकास होता रहता है। अंतिम दिन के खेलों में नर्सरी से कक्षा दो तक 50 मीटर रेस, हर्डल रेस, सैड रेस, बैक रेस, सब जूनियर में बैक रेस, रिले रेस और जूनियर व सीनियर वर्ग में रिले रेस व टग ऑफ वार आदि रहे।
विज्ञापन

तीसरे दिन के खेल परिणाम में रिले रेस जूनियर में बालक में नीलगिरी हाउस प्रथम, विंध्याचल हाउस द्वितीय व शिवालिक हाउस तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस प्रथम, शिवालिक हाउस द्वितीय व अरावली हाउस तृतीय स्थान पर रहा। रिले रेस सीनियर बालक वर्ग में अरावली प्रथम, नीलगिरी द्वितीय व विंध्याचल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विंध्याचल हाउस प्रथम, नीलगिरी द्वितीय व अरावली तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में तनस्वी, डिस्कस थ्रो बालक में हर्ष, बालिका में उर्जिता, भाला फैंक बालक में श्रजत, बालिका में उर्जिता, हर्डल रेस नर्सरी में अम्सी, एलकेजी में शौर्यवीर, यूकेजी में अर्जुन प्रथम रहे। सैड रेस में समीर व लेमन रेस में अभिराज प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में बच्चों ने योगा के करतब और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेल प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में नीलगिरी हाउस को प्रथम स्थान पाने पर विजेता और अरावली हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त रहने पर रनर अप घोषित किया गया। इस अवसर पर सुनील अरोरा, रकोश शर्मा, अनुज जैन, स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, छाया सिंह, डॉ. रीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed