फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav 2023: Chief Minister Yogi Adityanath will hold public meeting in Meerut for BJP mayor candidate

Nikay Chunav: मेरठ में जनसभा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारी में जुटे भाजपा नेता, रखा गया ये बड़ा लक्ष्य

Tue, 02 May 2023 12:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 May 2023 12:25 AM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच या आठ मई को मेरठ में जनसभा करेंगे। वहीं, सीएम योगी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: Chief Minister Yogi Adityanath will hold public meeting in Meerut for BJP mayor candidate
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच या आठ मई को मेरठ में जनसभा करेंगे। जिमखाना मैदान में यह जनसभा होगी। जनसभा में 10 हजार लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। स्टार प्रचारकों में उनकी सबसे ज्यादा मांग है। अभी तक पांच मई को मुख्यमंत्री की जनसभा मेरठ के जिमखाना मैदान में प्रस्तावित है, लेकिन भाजपा के नेता चाहते हैं कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आठ मई को हो तो अच्छा रहेगा। ऐसे में कार्यक्रम में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


 भाजपा नेताओं का मानना है कि योगी आदित्यनाथ की जनसभा दूसरे पदाधिकारियों के बाद हो। ऐसे में कार्यक्रम की तिथि दो दिन में स्पष्ट हो जाएगी। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि पांच मई या आठ मई को मुख्यमंत्री की जनसभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसपा को तगड़ा झटका:  कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, मेयर प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

सारे मंत्री-विधायक जुटे, प्रदेश अध्यक्ष रोज ले रहे फीडबैक
भाजपा के महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के चुनाव में भाजपा ने सारी गोटियां बिछा दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रोजाना सारा फीडबैक ले रहे हैं। चुनाव में भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के अलावा, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर जगह-जगह सभा करेंगे। सारे एमएलसी और विधायकों को टास्क दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: कल सहारनपुर में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव, एक क्लिक में जानिए पूरा कार्यक्रम

पदाधिकारियों के अलावा सभी जनप्रतिनिधि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल समेत सभी जनप्रतिनिधियों को महानगर में लगाया गया है। चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed