फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Nikay Chunav 2023 Two and Half Feet Tall Anjim Mansoori Reached To Caste Vote With His Wife in UP

UP Nikay Chunav 2023: पत्नी संग मतदान करने पहुंचा ढाई फीट का अंजीम मंसूरी, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

Thu, 04 May 2023 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 May 2023 01:40 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव के दौरान शामली के कैराना में ढाई फीट का अजीम मंंसूरी पत्नी और परिवार के साथ मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचा तो एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। यहां लोगों की भीड़ अजीम के साथ फोटो लेने के लिए लालायित नजर आई।

विज्ञापन
Shamli Nikay Chunav 2023 Two and Half Feet Tall Anjim Mansoori Reached To Caste Vote With His Wife in UP
ढाई फीट का अजीम पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दौरान अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं 107 साल के वृद्ध ने बूथ पहुंचकर मतदान किया, तो कही दृष्टिहीन भी उत्साह से मतदान में जुटे हैं। शामली में ढाई फीट के अजीम ने पत्नी संग मतदान केंद्र पर मतदान किया। 

विज्ञापन


हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी 3.2 फीट कद की बुशरा और जिला शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 2.6 फीट कद के अजीम मंसूरी का निकाह चर्चा में रहा था। अब निकाय चुनाव के प्रथम चरण में शामली में आज मतदान तो अजीम पत्नी बुशरा के साथ मतदान केंद्र पहुंचा। यहां पहुंचने पर एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन

निकाय चुनाव में अपनी भूमिका निभाने पहुंचा दंपती
शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी का कद महज 2 फीट 6 इंच है। अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं करा पा रहे थे। लेकिन उसकी मुराद आखिरकार पूरी हुई और उसे हापुड़ में उसकी ही कद काठी की लड़की मिली जिससे उसका निकाह हुआ। दोनों खुश हैं। आज चुनाव के दौरान कैराना में मतदान केंद्र पर पत्नी और परिवार के साथ अजीम वोट डालने पहुंचा। 

सीएम योगी से लगाई थी निकाह की गुहार
निकाह कराने के लिए अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह से भी गुहार लगाई थी। कुछ समय पहले उसने शामली महिला थाने में पहुंचकर भी निकाह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांगी थी।

अजीम बेहद शिद्दत से निकाह करना चाहता था। जिसके लिए वह काफी लंबे समय से अपनी सपनों की रानी की तलाश में जुटा हुआ था। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांगी थी।

निकाह करने की गुहार लगाने के लिए थाने में पहुंचे अजीम की किसी ने वीडियो बना ली थी। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था, जो काफी वायरल भी हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed