{"_id":"5e25f1058ebc3e4b0a7f3a77","slug":"nicked-at-night-sunny-by-day-shamli-news-mrt4648919188","type":"story","status":"publish","title_hn":"- रात में पाला, दिन में तीन घंटे की धूप से नही मिली लोगों को राहत -सुबह और शाम को बादल, बर्फीली हवाओ से मौसम में बढी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- रात में पाला, दिन में तीन घंटे की धूप से नही मिली लोगों को राहत -सुबह और शाम को बादल, बर्फीली हवाओ से मौसम में बढी ठिठुरन
विज्ञापन
शमली सर्दी में साईकिल पर गुजरती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
रात में पाला, दिन में तीन घंटे की धूप से नहीं मिली लोगों को राहत
शामली। मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 26 जनवरी तक इसी प्रकार मौसम रहने की संभावना है। सोमवार को रात में पाला और सुबह शाम बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। उस पर 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से सदी से हल्की सी राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तीन दिनों से रात में पाला पड़ने से सुबह कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सोमवार को सुबह घने बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे के बाद सूरज निकलने के बाद मौसम में लोगों को राहत मिली। दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक अच्छी धूप निकली। दो बजे के बाद सूर्य देव बादलों में छिप जाने के बावजूद 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली, जिससे मौसम में ठिठुुरन बढ़ गई। 24 घंटों में दिन का तापमान स्थिर रहा। रात के पारे में एक डिग्री बढ़ोत्तरी हुई। थोड़ी देर धूप निकलने के बाद सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को आकाश में बादल और कोहरा के बाद धूप निकलेगी। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि 26 जनवरी तक मौसम में सुबह बादल दोपहर हल्की धूप और शाम को बादल छाए रहने से मौसम मिश्रित रहेगा।
-मौसम का घटता बढ़ता तापमान
-14 जनवरी- 17- 09 डिग्री सेल्सियस
15 जनवरी- 17- 09 डिग्री सेल्सियस
16 जनवरी- 15- 09 डिग्री सेल्सियस
17 जनवरी- 16- 09 डिग्री सेल्सियस
18 जनवरी- 16- 07 डिग्री सेल्सियस
19 जनवरी- 17- 07 डिग्री सेल्सियस
20जनवरी- 17- 08 डिग्री सेल्सियस