फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan 61st birthday: Security tightened outside SRK residence Mannat In Mumbai

शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन: मन्नत के बाहर आधी रात से जुटे फैंस, मुंबई पुलिस ने किए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

Mon, 02 Nov 2026 08:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Nov 2026 08:09 AM IST
सार

  • बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 02 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
  • हर साल उन्हें बधाई देने के लिए देश-दुनिया से फैंस उनके मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर जुटते हैं।
  • इस साल भी यही नजारा देखने को मिला है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने भी तगड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan 61st birthday: Security tightened outside SRK residence Mannat In Mumbai
शाहरुख के जन्मदिन पर मन्नत के बाहर जुटे फैंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान आज 61 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्मदिन का मौका प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव सरीखा होता है। इस दिन दूर-दराज से लोग अपने चहेते अभिनेता की एक झलक देखने के लिए मायनगरी पहुंचते हैं। इस बार भी शाहरुख खान के जन्मदिन पर आधी रात से ही फैंस उनके मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर जुटने लगे। मुंबई पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

Shah Rukh Khan 61st birthday: Security tightened outside SRK residence Mannat In Mumbai
मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ी - फोटो : एएनआई

मन्नत के बाहर पुलिसकर्मी तैनात
सोमवार को अभिनेता शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले उनके घर 'मन्नत' के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस खास दिन पर एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस भी उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस के जवान शाहरुख के घर के बाहर तैनात हैं। सोमवार सुबह जब फैंस मन्नत के बाहर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों को कारों की चेकिंग करते और भीड़ को कंट्रोल में रखते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan 61st birthday: Security tightened outside SRK residence Mannat In Mumbai
मन्नत के बाहर शाहरुख के फैंस - फोटो : एएनआई

घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं शाहरुख
हर साल सुपरस्टार शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस मन्नत के बाहर जमा होते हैं। कई प्रशंसक इस बार भी किंग खान के घर के बाहर उनका आइकॉनिक पोज देते हुए नजर आए। एक्टर अक्सर इस मौके को और भी खास बना देते हैं। वे अपने घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। 

विज्ञापन

Shah Rukh Khan 61st birthday: Security tightened outside SRK residence Mannat In Mumbai
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official

'किंग' का पहला गाना हुआ रिलीज
जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान के फैंस को तोहफा मिला है। उनकी आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' कल आधी रात को मेकर्स ने जारी किया। गाने में शाहरुख खान एक एक्शन हीरो और लवर के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिली है। बता दें कि 'किंग' के जरिए फिल्म 'डंकी' के तीन साल बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed