फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NIA honored Shamli police with a citation

एनआईए ने शामली पुलिस को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 16 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
NIA honored Shamli police with a citation
एनआईए ने शामली पुलिस को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शामली पुलिस को दरभंगा रेलवे स्टेशन पार्सल बम ब्लास्ट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के सहयोग करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

पिछले साल 17 जून 2021 में दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल बम विस्फोट हुआ था। इस मामले की रिपोर्ट दरभंगा में दर्ज हुई थी। इस प्रकरण की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए की जांच में पार्सल बम विस्फोट के तार शामली के कैराना से जुड़े मिले थे। इस मामले में एनआईए टीम ने कैराना के चार लोग गिरफ्तार हुए थे। इनमें दो सगे भाइयों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में शामली पुलिस का सहयोग रहा था। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि एनआईए ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पार्सल बम ब्लास्ट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी मेेें सहयोग करने पर शनिवार को जिले के तत्कालीन सीओ सिटी प्रदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थानाभवन प्रेमवीर सिंह राणा, उप निरीक्षक महेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कसाना, सतपाल सिंह, संदीप बालियान, हेड कांस्टेबल नितिन कुमार व राजू त्यागी व कांस्टेबल मोहित कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed