फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NHAI officers will come tomorrow

Shamli News: कल आएंगे एनएचएआई के अफसर

Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
NHAI officers will come tomorrow
कल आएंगे एनएचएआई के अफसर
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय पर चौराहों पर फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन और गोलचक्कर आदि कार्ययोजना को लेकर एनएचएआई बागपत इकाई के अफसर शामली में मंगलवार को आएंगेे। जिला प्रशासन के समक्ष अपनी कार्ययोजना पेश करेंगे।

पिछले रविवार को पानीपत- खटीमा हाईवे के कंडेला- बलवा बाइपास को क्रॉस करने वाले दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बलवा, शामली तहसील, भैंसवाल रोड पर गोहरनी, शामली-गढीपुख्ता रोड पर बधेव गांव के पास एनएचएआई बागपत इकाई की ओर चौराहों पर फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन और गोलचक्कर शामिल नहीं किए गए थे। जिला प्रशासन ने एनएचएआई बागपत इकाई के परियोजना निदेशक को नोटिस जारी करके जिला मुख्यालय के चौराहों पर फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन और गोलचक्कर की कार्ययोजना के साथ एनएचएआई के अफसरों को तलब किया था। जिला मुख्यालय के चार चौराहों पर फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन और गोलचक्कर आदि कार्ययोजना शामिल करने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री नितिन गडकरी को भी ट्वीट किए गए थे। लखनऊ एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके जैन ने बताया कि शामली जिले में चार चौराहों में से व्यस्ततम दो चौराहों पर फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन और गोलचक्कर आदि कार्ययोजना की मांग की थी। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एनएचएआई के अफसर जिले मुख्यालय के चौराहों का कार्ययोजना को लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed