फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   newly married women are exited for first teez

पहली तीज को लेकर उत्साहित हैं नवविवाहिता

Fri, 02 Aug 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
newly married women are exited for first teez
शामली आरती गोयल - फोटो : SHAMLI
- कोई दिल्ली से शॉपिंग करके आई, तो किसी ने घर में बनाए व्यंजन
विज्ञापन

फोटो..
शामली। हरियाली तीज को लेकर ससुराल में अपनी पहली तीज मना रही नवविवाहिता बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने तीज के लिए कई खास प्लानिंग की है। कोई पति के साथ दिल्ली शॉपिंग पर गई तो किसी ने घर में ही कल पार्टी का इंतजाम किया है।
सेंट आरसी कांवेंट स्कूल के डायरेक्टर भारत संगल की पत्नी हिमानी की शादी के बाद ये पहली तीज है। इसी साल 22 जनवरी को उनकी शादी हुई थी। हिमानी ने बताया कि शुक्रवार को वे अपने पति के साथ दिल्ली शॉपिंग करने गई। वहां पति ने उन्हें ग्रीन कलर की साड़ी दिलाई। दिल्ली के चांदनी चौक के ब्यूटी पार्लर में ही हिमानी ने अपने दोनों हाथों पर अरेबियन डिजाइन की मेहंदी लगवाई। शाम सात बजे ये लोग घर पहुंचे। वह शामली की ही रहने वाली हैं। उनके परिजन शनिवार को सावन का नेग लेकर आएंगे। हिमानी इस त्योहार को लेकर बेहद उत्साहित है। बताया कि उसने घर के आंगन में काफी बड़ा झूला लगवाया है। शुक्रवार को शाम को उन्होंने घर पर लेडीज संगीत का भी कार्यक्रम रखा है।
विज्ञापन

आरती ने अपने हाथों से मनाए गुुंजिया, दही भल्ले
शहर की कमला कालोनी निवासी थानाभवन के होली मदर एकेडमी के डायरेक्टर आकाश गोयल की पत्नी आरती गोयल की शादी पिछले साल 10 जुलाई को हुई थी। उन्होंने पहली तीज अपने मायके मनाई थी। इस लिहाजा से अपनी ससुराल में उनकी ये पहली तीज है। इसे लेकर आरती बेहद उत्साहित है। आरती के अनुसार शुक्रवार को उन्हें उनके पति बाजार से ग्रीन और क्रीम कलर की दो साड़ी दिलाकर लाए हैं। इनमें क्रीम कलर की साड़ी उन्होंने शुक्रवार को पहनी थी। आरती के अनुसार ससुराल में पहली तीज का अलग ही क्रेज है। तीज के दिन उसने काफी प्लानिंग की है। उन्होंने घर में बड़ा झूला लगवाया है। शुक्रवार को यहां पर एक मिनी पार्टी का आयोजन कर रही हैं। जिसमें अपनी सभी सहेलियों को बुलाया है। आरती के अनुसार उसने घर पर गुंजिया और दही भल्ले अपने हाथों से मनाए हैं जो कल तीज पर आने वाले मेहमानों को सर्व करेगी।

शामली हिमानी संगल

शामली हिमानी संगल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed