फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Newcomer SSP Abhishek took charge

नवागंतुक एसएसपी अभिषेक ने संभाला जिले का कार्यभार

Mon, 27 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Newcomer SSP Abhishek took charge
नवागंतुक एसएसपी अभिषेक ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नवांगतुक एसएसपी अभिषेक ने रविवार रात शामली जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि हर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है।
दो दिन पहले शासन ने शामली जिले के एसएसपी सुकीर्ति माधव का आगरा में अभिसूचना इकाई के क्षेत्रीय निदेशक के पद पर स्थानांतरण कर दिया। उनके स्थान पर गौतमबुद्ध नगर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस अभिषेक को शामली का एसएसपी नियुक्त किया। बिहार के जिला कटिहार के मूल निवासी 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक ने रविवार रात शामली पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में करीब डेढ़ वर्ष तक पुलिस उपायुक्त के पद पर रहे।
विज्ञापन

शामली जिले के प्रभार के रूप में उनकी पहली नियुक्ति है। उन्होंने केरल में बीटेक कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि बिना किसी कठिनाई के पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता में है। पुलिस बुजुर्गों व महिलाओं का सम्मान और सभी से सदव्यवहार करेगी। उधर, कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी ने जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंटकर जनपद की स्थिति की जानकारी ली। यहां एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेेंद्र सिंह, सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना, निरीक्षक गोपनीय एसएसपी प्रमोद चौहान, निरीक्षक अभिसूचना पूनम पुंडीर, प्रधान लिपिक अरविंद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed