फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New road started breaking down within a month

एक माह में ही टूटने लगी नई सड़क

Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
New road started breaking down within a month
कैराना कृषि उत्पादन मंडी में नवनिर्मित सडक पर उगी घास - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। कृषि उत्पादन मंडी में एक महीने पहले ही बनी सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप आढ़तियों ने लगाया है। मंडी परिषद सहारनपुर द्वारा कृषि उत्पादन मंडी समिति कैराना में बनाई गई सड़क एक माह बाद ही जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होकर उखड़ने लगी हैं। मंडी समिति आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मारूफ अली ने बताया कि सड़क एक माह पहले बनाई गई थी। ठेकेदार द्वारा शुरू से ही सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इस कारण यह सड़क की रोड़ी उखड़ने लगी है। गड्ढे बनने शुरू हो गए है। साथ ही सड़क में जगह जगह घास भी उग गई है। उन्होंने सड़क निर्माण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सहारनपुर से मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर निर्माण सरोज कुमार ने बताया कि कैराना कृषि उत्पादन मंडी में नई सड़क बनाई गई है, अगर कहीं निर्माण में कमी है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दोबारा सही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed