फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New case of Corona not found for second consecutive day

लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोरोना का नया केस

Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
New case of Corona not found for second consecutive day
लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोरोना का नया केस
विज्ञापन

शामली/कैराना। जनपद में एक माह में आठवीं बार और लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना का एक मरीज स्वस्थ हुआ है।
रविवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 1449 सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जांच में सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना का एक मरीज ठीक हुए है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 12 रह गई है। विदित हो कि इससे पहले एक माह में सात दिन ऐसे रहे हैं, जिस दिन कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला। पूर्व में 25 दिसंबर,11 व 15 17,19 व 24 जनवरी को कोरोना का नया केस नहीं मिला था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना का एक मरीज ठीक हुआ है। अब सक्रिय केस की संख्या 12 हो गई है।

उधर, कैराना में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सोमवार को रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 218 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें 135 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। बाकी सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व इंडस्ट्रीयल एरिया में सैंपल लिए गए। आरटीपीसीआर किट से 83 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed