फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New case of corona found in Shamli after 42 days, health department alert

शामली में 42 दिन बाद मिला कोरोना का नया केस, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
New case of corona found in Shamli after 42 days, health department alert
शामली। जिले में 42 दिन बाद कोराना का नया केस मिला है। 35 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित को होम क्वारंटीन किया है। स्वास्थ्य टीम ने उसके परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी 35 वर्षीय युवक का सीएचसी पर सैंपल लिया गया था। एंटीजन जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में भी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को होम क्वारंटीन कर दिया। स्वास्थ्य टीम ने उसके परिवार के सभी सदस्य और संपर्क में आने वाले लोगों सैंपल लिए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिला युवक क्षय रोग से पीड़ित है। दो दिन पहले वह सीएचसी पर दवा लेने गया था। स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था बना रखी है कि जो भी क्षय रोग की जांच या दवा लेने आएगा, उसकी कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिया जाएगा। इसी व्यवस्था के तहत उसका दो दिन पहले सैंपल लिया गया था। पहले एंटीजन और फिर आरटीपीसीआर जांच में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

तीसरी लहर में नौ मार्च को आया था आखिरी केस
कोरोना की तीसरी लहर में पहला केस चार दिसंबर 2021 को मिला था। इसके बाद 29 दिसंबर को कोरोना का एक और केस मिला था। जनवरी माह में कोरोना पीक पर रहा था और फरवरी में कोरोना के केस कम आने शुरू हो गए थे। तीसरी लहर में कोरोना वायरस घातक रूप में नहीं था। कोरोना के मरीज तीन से पांच दिन में घर पर ही ठीक हो गए थे। किसी भी कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा था। नौ मार्च को आखिरी केस आया था और 19 मार्च को कोरोना को कोई सक्रिय मरीज न होने के कारण जिला कोरोना मुक्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल पॉजिटिव - 16639
ठीक हुए मरीज - 16590
सक्रिय केस - एक
कोरोना से हुई मौत - 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed