{"_id":"6a651142b718713a2a05842f","slug":"new-buildings-to-replace-dilapidated-quarters-16-employees-to-benefit-shamli-news-c-26-1-sal1002-170421-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जर्जर आवासों की जगह बनेंगे नए भवन, 16 कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जर्जर आवासों की जगह बनेंगे नए भवन, 16 कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा
Sun, 26 Jul 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। गन्ना समिति में लंबे समय से जर्जर आवासों में रह रहे कर्मचारियों को जल्द नए मकान मिलेंगे। इसके लिए 2.16 करोड़ रुपये की लागत से 16 आवासों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाह ने बताया कि शिवगंज मंडी के पास गन्ना समिति के कर्मचारियों के आवास काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कर्मचारियों की मांग पर नए आवासों के निर्माण की योजना को मंजूरी मिली है। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुराने जर्जर भवनों को हटाकर नए आवास बनाए जाएंगे। प्रयास है कि अगले माह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए, ताकि कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके।