फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nehru House leader in sports

खेलों में नेहरू हाउस अव्वल

Sun, 25 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nehru House leader in sports
गढीपुख्ता।  गढीपुख्ता में स्थित फ्लोरेंस डेल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल स्पर्धाओं में प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, कल्पना हाउस द्वितीय, मिल्खा हाउस तृतीय व गांधी हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग की लंबी कूद में नेहरू हाउस के आदित्य, कल्पना हाउस के हर्ष और मिल्खा हाउस के निशांत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में मिल्खा हाउस की प्राची,  साक्षी तथा नेहरू हाउस की खुशबु ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग लंबी कूद में गांधी हाउस के रजत, कल्पना हाउस के सागर तोमर और मिल्खा हाउस के ऋतिक, 100 मीटर रेस में नेहरू हाउस के आदित्य, मिल्खा हाउस के उत्तम एवं कल्पना हाउस के हर्ष सीनियर वर्ग में आगे रहे।
विज्ञापन


बालिकाओं में 100 मीटर रेस में नेहरू हाउस की खुशबू, मिल्खा हाउस की साक्षी एवं प्राची ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।  200 मीटर सीनियर रेस में नेहरू हाउस के आदित्य, मिल्खा हाउस के निशांत एवं कल्पना हाउस के हर्ष, सीनियर बालिका वर्ग में नेहरू हाउस की खुशबु, कल्पना हाउस की सुहानी, 200 मीटर जूनियर रेस में मिल्खा हाउस के सागर, कल्पना हाउस के प्रिंस व नेहरू हाउस के सिद्धार्थ और शॉट पुट थ्रो में कल्पना हाउस के आशू, नेहरू हाउस के आदित्य एवं मिल्खा हाउस के निर्भय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैवेलिन थ्रो प्रतियोगिता में नेहरू हाउस के आदित्य, मिल्खा हाउस के निर्भय एवं कल्पना हाउस के आशू, 400 मीटर सीनियर रेस में नेहरू हाउस की दिव्या, मिल्खा हाउस की तनु और कल्पना हाउस की अंशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चैयरमैन राजकुमार वर्मा, प्रबंधक सविता वर्मा व प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र जी ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की वही इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओ को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देवेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, नीरज कुमार,   प्रदीप कुमार, दीपक चौधरी, रिजवान अली, अनिल कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed