फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Negligence of the administration, the public scourge

प्रशासन की लापरवाही, जनता की आफत

Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 21 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence of the administration, the public scourge
matter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से मेरठ-करनाल हाईवे बनकर तैयार हुआ। मेरठ से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक हर नदी का पुल नए सिरे से चौड़ीकरण करके बनाया गया, मगर शामली में काबड़ौत के निकट कृष्णा नदी का पुल अपने हाल पर ही छोड़ दिया। नतीजा यह है कि पुल संकरा और बेहद पुराना होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं।  
विज्ञापन


मेरठ -करनाल हाइवे का निर्माण पूरा हुए करीब छह माह बीत चुके हैं। मेरठ से लेकर शामली होते हुए हरियाणा बॉर्डर पर बिड़ौली तक डिवाइडर सहित फोरलेन तैयार हुआ। हाईवे पर पड़ने वाली अधिकांश नदियों पर पुल का चौड़ीकरण भी कराया गया। 
विज्ञापन


यहां तक कि शामली में करनाल रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर दूसरा पुल बनाने के लिए भी शासन ने धनराशि आवंटित कर दी, लेकिन शामली से बुढ़ाना रोड की तरफ मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत के पास पड़ने वाली कृष्णा नदी के पुल की दशा किसी ने नहीं देखी। पुल इतना संकरा है कि वहां से एक बार में सिर्फ एक ही वाहन निकल सकता है। सामने से यदि दूसरा वाहन आ जाए, तो उसे पुल से पहले ही रुकना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत कृष्णा नदी पुल संकरा है। इस पुल का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भिजवाया हुआ है। 

पुल का निर्माण सेतु निगम को करना है, जबकि हाइवे का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने कराया है। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के बारे में जानकारी कराएंगे कि वह किस स्थिति में रुका हुआ है। उनका प्रयास होगा कि पुल का निर्माण कराया जाए। 


माल वाहक वाहनों की आवाजाही बढ़ी 
काबड़ौत पुल की चौड़ाई कम होने के साथ ही सड़क में खतरनाक घुमाव भी है। एक तरफ जहां हाईवे बनने से हरियाणा, पंजाब और अन्य प्रदेशों से माल वाहक वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, तो गन्ना सीजन में गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक फुगाना क्षेत्र की तरफ से शामली शुगर मिल की ओर आते हैं। रात में भी गन्ना लदे वाहनों की आवाजाही रहती है, जिस कारण कृष्णा नदी पुल पर हादसे होने का भय बना रहता है। वहीं, कृष्णा नदी काबड़ौत पुल पर सप्ताह में दो से तीन हादसे होते रहते हैं। पिछले दिनों ही हरियाणा की तरफ से कांच लादकर जा रहा ट्रक पुल से नीचे गिर गया था, जिसमें चालक और क्लीनर की मौत हो गई। उससे पूर्व पुल से कार गिरने पर उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा भी अक्सर यहां पर हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed