{"_id":"65c6932cd64c11630c0232e4","slug":"negligence-of-energy-corporation-can-cost-heavily-on-people-shamli-news-c-26-1-sal1002-116164-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ऊर्जा निगम की लापरवाही लोगों पर पड़ सकती है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ऊर्जा निगम की लापरवाही लोगों पर पड़ सकती है भारी
Sat, 10 Feb 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
शामली अटल विहार कॉलोनी में बल्ली से बंधे तार
शामली/चौसाना/कैराना। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। जिलेभर में सड़क किनारे, गली मोहल्लों, घरों के ऊपर से जर्जर तार गुजर रहे हैं। सड़कों पर भी तार पड़े हुए हैं] मगर विभागीय अधिकारी शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीम ने जिलेभर में जर्जर और लटके तारों को लेकर पड़ताल की। पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला....
स्थान: बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के पास
यहां पर बिजली के जर्जर तार टूटे पड़े हैं ओर नीचे तक लटक रहे हैं। कई तारों में बीच बीच में जोड़ लगाए गए हैं, जिसके कारण आए दिन तारों से चिंगारी उठती रहती है और हादसों का खतना बना रहता है।
स्थान: मुंडेट से अटल विहार कॉलोनी रोड
यहां पर बांस पर कुछ तारों को बांधा गया है। हालत यह है कि सड़क पर तार पड़े हैं, जिसके कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मगर विभागीय अधिकारियों का कोई ध्यान इस तरफ नहीं है।
विज्ञापन
स्थान : शामली का बड़ा बाजार
यहां पर जर्जर तार बाजार में लटके हुए हैं। कई तारों को बीच से जगह-जगह से जोड़ा गया है। जिसके कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थान : जिजौला से चौसाना को जाना वाला संपर्क मार्ग
मार्ग पर बिजली की तार नीचे लटकी हुई है। इन लटकी तारों से मार्ग पर कोई भी चलता वाहन इसकी चपेट में आकर बड़े हादसे का शिकार हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग इससे बेखबर है और इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
स्थान : कैराना का कांधला रोड, गुलशन नगर, सुंदरनगर, बंजारा बस्ती
कसबे में कांधला रोड पर, गुलशन नगर, सुंदर नगर, बंजारा बस्ती आदि में जर्जर विद्युत तार झूल रहे हैं। जिससे कभी भी हादसे हो सकते हैं। अनिल , रमेश, शराफत आदि का कहना है कि विद्युत विभाग समस्या के समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
जाम के दौरान हो सकता है हादसा
बुढ़ाना रोड पर फर्नीचर की दुकान करने वाले दुकानदार गय्यूर का कहना है कि पिछले काफी समय से दुकानों के बाहर जर्जर तार लटके हुए हैं, जिसके कारण यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। सबसे अधिक हादसा होने की संभावना जाम लगने के दौरान होती है। चिंगारी के दौरान वाहन भी चपेट में आ सकते हैं।
बच्चों को नहीं भेजते छतों पर
रेलपार काॅलोनी के रहने वाले अशोक कुमार का कहना है कि मोहल्ले में कई घरों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है, जिसके कारण आए दिन हादसे की संभावना बनी रहती है। दहशत के कारण मकान की छत पर बच्चाें को नहीं भेजा जाता।
अब तो शिकायत करनी ही बंद कर दी
ब्लॉक रोड निवासी नितिकेश का कहना है कि जर्जर तारों को बदलने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है मगर सुनवाई नहीं की जा रही है। अब तो शिकायत करनी ही बंद कर दी है।
एक साल से समस्या, सुनवाई नहीं
मोहल्ला रामसागर निवासी गृहणी शैली गर्ग का कहना है कि मकान की छत से बिजली के तार गुजर रहे हैं, जिनसे हादसा होने का खतरा बना रहता है। बल्लियों से तार बांधे गए हैं। एक साल से समस्या है। कई बार शिकायत की गई मगर सुनवाई नहीं की गई।
जर्जर तारों को बदलवाने के लिए जल्द ही ठेका छोड़ा जाएगा। जर्जर तारों को बदलने के निर्देश मातहतों को दिए गए हैं। जल्द लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
-रामकुमार सिंह, एसई शामली