{"_id":"5a2ad9244f1c1b001c8b7abc","slug":"negligence-in-payment-of-janani-suraksha-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जननी सुरक्षा योजना में भुगतान में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननी सुरक्षा योजना में भुगतान में लापरवाही
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
शामली में कलक्ट्रेट सभागार में आयाेजित बैठक में भाग लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में जननी सुरक्षा योजना के तहत जच्चा को मिलने वाली धनराशि के वितरण में लापरवाही बरती जा रही है। वर्ष 2016-17 के 1080 लाभार्थियों को धनराशि का वितरण नहीं हुआ है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए धनराशि जारी कराने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। विभागवार समीक्षा करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार से पूछा कि 2016-17 की 1080 लाभार्थियों को अभी शत प्रतिशत भुगतान क्यों नहीं हुआ। इस पर एसीएमओ ने कहा कि कुछ महिलाएं बाहर चली गई हैं, तो कुछ योजना का लाभ नहीं लेना चाहती हैं। इस पर डीएम ने कहा कि ऐसी महिलाओं के नाम और मोबाइल नंबर सहित रिपोर्ट दें। वहीं, अप्रैल 2016 से अब तक जिले में प्रसव के दौरान 27 जच्चा की मौत होने के आंकड़े पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब जननी सुरक्षा योजना सहित महिलाओं की नियमित जांच और पोषाहार वितरित किया जा रहा है, तो मातृ मृत्यु दर में कमी क्यों नहीं आ रही है।
इसके अलावा लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता द्वारा करनाल रोड स्थित पुल के निर्माण के संबंध में गलत जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वहीं, पेंशन योजना में शत-प्रतिशत लाभार्थियों के आधार कार्ड न बनने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिनके आधार कार्ड नहीं हैं। ऐसे लाभार्थियों को एक स्थान पर कैंप लगवाकर आधार कार्ड बनवाए जाएं। इसके अलावा कृषि विभाग से किसानों के पंजीकरण में बढ़ोतरी न होने, जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें के शत-प्रतिशत निस्तारण नहीं होने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सुधार लाने का निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रेनु तिवारी, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को कर करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और अपर जिलाधिकारी शिवबहादुर सिंह ने परिवहन, विद्युत, आबकारी, स्टांप एवं निबंधन की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली करें। वसूली की प्रगति सुधारने के लिए बड़े बकायादारों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।