{"_id":"6112c7d08ebc3e794d20fd85","slug":"negligence-in-development-works-will-not-be-tolerated-dm-shamli-news-mrt551343584","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधीनस्थों को कार्यों की गति देते हुए समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब प्रगति वाले विभागों को लक्ष्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने नहरों की साफ-सफाई, चेक डैम, विद्युत विभाग के कार्य की समीक्षा की। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कई विभागों पर विद्युत बकाया की जानकारी दी। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को विद्युत बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो नई सड़क बन रही हैं, उनका निरीक्षण भी किया जाए। कृषि विभाग, पशु चिकित्साधिकारी से गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के, स्वास्थ्य, टीकाकरण और जन सहभागिता के तहत दिए गए पशुओं के संबंध में जानकारी ली। सभी गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि गोल्डन कार्ड व कोविड-19 टीकाकरण अभियान के रूप में चलाया जाए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अलावा जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने 50 खेल मैदान की समीक्षा करते हुए कार्य जल्द पूर्ण कराने और अन्य 50 खेल मैदान की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बैठक में 50 लाख धनराशि की अधिक लागत से परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए बजट के अभाव में रुकी परियोजनाओं के लिए शासन स्तर पर पैरवी करने को कहा। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन