{"_id":"62ffd4b500dfa060a948b803","slug":"ndrf-team-recovered-villager-s-body-shamli-news-mrt6015912121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ की टीम ने लापता का शव किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ की टीम ने लापता का शव किया बरामद
विज्ञापन
एनडीआरएफ टीम ने ग्रामीण का शव बरामद किया
चौसाना। ग्राम भड़ी निवासी ग्रामीण तीन दिन पूर्व पशु चराकर लौटते समय यमुना में डूब गया था। एनडीआरएफ टीम ने शुक्रवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव बरामद कर लिया है।
चौसाना के भड़ी निवासी शराफत बुधवार दोपहर पशुओं को चराकर लौट रहा था। इसी दौरान वह यमुना के तेज बहाव के चलते डूब गया था। ग्रामीणों ने शराफत को तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को मदद के लिए बुलाया। एनडीआरएफ टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची तथा शराफत का शव यमुना के एक छोर से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद