फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NCC cadets took out Prabhat Pheri

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभातफेरी

Tue, 10 Aug 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out Prabhat Pheri
शामली आरके इन्टर कॉलेज में रैली को झंडी दिखाते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी - फोटो : SHAMLI
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

शामली। काकोरी कांड की वर्षगांठ पर राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज और वीवी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स और जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली।
सोमवार सुबह प्रभातफेरी को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट्स भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों की जय आदि नारों के साथ उद्घोष करते हुए वीवी इंटर कालेज में पहुंचे। समापन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एसके आर्य, राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक, किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह, कैप्टन रजनीश कुमार, डॉक्टर मनोज शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी। बताया कि अमर शहीदों नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, राजगुरु सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त आदि ने मां भारती के लिए हंसते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
विज्ञापन

मौके पर सेकेंड आफिसर डॉ. विजय कुमार, दीप कुमार पांडे, डॉ. शशि वर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, अनुराधा, रेणु गुप्ता, अमरपाल सिंह, अनुराग शर्मा, दिनेश, मुकेश चंद शर्मा, अर्जुन राम, नरेंद्र शर्मा, राजनाथ सिंह, राजवीर सिंह, मनोज, कुलदीप पंवार, श्रवण, शशिकांत, विनय, पंकज मौजूद रहे।

शामली आरके इन्टर कॉलेज रैली में भाग लेती छात्राएं

शामली आरके इन्टर कॉलेज रैली में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed