फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Navratri begins from today, Sanjhi sits in homes

आज से नवरात्र शुरू, घरों में विराजमान हुईं सांझी

Sat, 17 Oct 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Navratri begins from today, Sanjhi sits in homes
शामली। आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। घरों में मां दुर्गा का रूप सांझी की स्थापना की गई। शनिवार सुबह 6.27 बजे पर कलश स्थापना के बाद पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना होगी। शुक्रवार दोपहर बाद घर-परिवार में महिलाओं ने सुख समृद्धि की प्रतीक मां दुर्गा स्वरूप सांझी को श्रद्धालु महिलाओं ने शृंगार से सजाकर विधि विधान के साथ विराजमान कर दिया। पंडितों के अनुसार शुक्रवार को अष्टमी का प्रवेश हो गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें कलश स्थापना
हनुमान ज्योतिष केंद्र के
पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के मुताबिक शनिवार को सुबह छह बजकर 27 मिनट से लेकर बजकर 13 मिनट तक कलश स्थापना करें। मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने अखंड ज्योत विराजमान करके धूप दीप के साथ पूजा-अर्चना करें। प्रथम दिन शैलपुत्री की अर्चना में मां दुर्गा सप्तशती पाठ, कवच, स्त्रोत के बाद आरती करें।
विज्ञापन

नवरात्रि के ये नौ रंग हैं खास
शैलपुत्री : देवी मां के इस स्वरूप को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन पीला रंग पहनना शुभ है।
देवी ब्रह्मचारिणी : हरा रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए दूसरे दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
देवी चंद्रघंटा : तीसरे दिन हल्का भूरा रंग पहनें।
देवी कूष्माण्डा : देवी कूष्माण्डा को संतरी रंग प्रिय है। चौथे दिन संतरी रंग के कपड़े पहनें।
देवी स्कंदमाता : देवी स्कंदमाता को सफेद रंग प्रिय है इसलिए पांचवें दिन सफेद वस्त्र पहनना शुभ है।
देवी कात्यायनी : देवी को लाल रंग प्रिय इसलिए लाल रंग का वस्त्र पहनें।
देवी कालरात्रि : देवी कालरात्रि की पूजा नीले वस्त्र पहनकर करें।
देवी महागौरी : अष्टमी पर देवी महागौरी की पूजा पर गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।
देवी सिद्धिदात्री : नवमी तिथि पर बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें।
------------
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
सुबह 6.27 बजे से 10.13 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से 12.29 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed