{"_id":"5ee66aa68ebc3e4319202761","slug":"navodaya-vidyalaya-staff-nurse-found-corona-positive-shamli-news-mrt4864469160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय की स्टाफ नर्स मिली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय की स्टाफ नर्स मिली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
शामली। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय की स्टाफ नर्स के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्टाफ नर्स मूल रूप से बागपत जनपद के कस्बा खेकड़ा की रहने वाली है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नर्स को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
रविवार को मेरठ मेडिकल से जनपद के 135 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इनमें एक जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जनपद के नवोदय विद्यालय में स्टाफ नर्स है और जनपद बागपत के कस्बा खेकड़ा की मूल निवासी है। बताया गया है कि विद्यालय में 10 जून को स्टाफ पहुंचा था। अगले दिन 11 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय स्टाफ के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। उन्हें विद्यालय में ही क्वारंटीन किया गया था। नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची और उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पॉजिटिव मिली नर्स में किसी तरह का कोई संदिग्ध लक्षण नहीं था। एहतियात के तौर पर उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि नवोदय विद्यालय में कार्यरत एक महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
स्वास्थ्य कर्मी के पति को सहारनपुर अस्पताल में शिफ्ट किया
शामली। दो दिन पहले शुक्रवार को शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला स्वास्थ्य कर्मी के पति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उस व्यक्ति को शनिवार रात सहारनपुर में कोविड लेवल टू अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को प्रोटोकॉल के तहत सहारनपुर अस्पताल में शिफ्ट किया है। सीएमओ के मुताबिक उस व्यक्ति को हृदय रोगी होने के साथ ब्लड प्रेशर व शुगर की भी समस्या बताई गई है। इस वजह से एहतियात के तौर पर उसे शिफ्ट किया है।