फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Natural farming is necessary for the good health of the land: Rakesh

भूमि की अच्छी सेहत के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी : राकेश

Sun, 08 Jun 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Natural farming is necessary for the good health of the land: Rakesh
शामली। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में सहारनपुर से आए संयुक्त कृषि निदेशक राकेश मौर्य ने कहा कि आज के दौर में प्रदूषित वातावरण से भूमि का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। भूमि के स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक है।
विज्ञापन

शनिवार को थानाभवन क्षेत्र के गंदेवडा, मानकपुर एवं जाफरपुर में कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर एवं कृषि विभाग की से ओर किसानो के संवाद कार्यक्रम में शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर ओंकार सिंह ने किसानों को गन्ना एवं धान में जैविक नियंत्रण करने के लिए प्रकाश प्रपंच एवं ट्राई को कार्ड तथा अमरूद में फ्रूट फ्लाई ट्रैप के द्वारा फल मक्खी का नियंत्रण करने के उपाय बताएं।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रति एकड़ 200 लीटर जीवामृत को बनाने एवं उसके उपयोग विधि पर प्रकाश डाला। उप कृषि निदेशक शामली प्रमोद कुमार ने भी किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में औरंगाबाद उर्फ गंदेवदा के प्रगतिशील किसान वेदपाल एवं बृजेश सिंह तथा मानकपुर के प्रगतिशील किसान पदम सैन व साहब सिंह, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार मौजूद रहे। सहायक विकास अधिकारी कृषि नीरज कुमार, एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने की और संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ सोनू कुमार ने किया। शामली क्षेत्र के मुंडेट कलां गाव में किसान और वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डाॅक्टर संदीप चौधरी ने किसानों को कीट नियंत्रण के लिए ट्रैंच विधि को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक विकास अधिकारी डाॅ. जयदेव उपाध्याय ने , कृषि यंत्रीकरण, फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र आदि की जानकारी दी।
अजय तोमर ने प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि राजकुमार, संजय, पदम सिंह, वेदपाल, अजय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed