फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   National Highway from Panipat to Nagina and Kotdwar will become four lane

पानीपत से नगीना और कोटद्वार तक राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा चार लेन

Thu, 14 Jun 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 14 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
National Highway from Panipat to Nagina and Kotdwar will become four lane
शामली से गुजरने वाला पानीपत-खटीमा मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
शामली। पानीपत से वाया शामली व मुजफ्फरनगर होते हुए नगीना (बिजनौर) से उत्तराखंड के कोटद्वार तक राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन बनेगा। तीन हजार करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट तैयार होने में फिलहाल दो माह ओर लगेंगे। डीपीआर तैयार होने के बाद इस फोरलेन की ई-टेंडरिंग होगी। इसके बाद दो साल में यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
पानीपत-शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर एवं नगीना तक प्रस्तावित फोरलेन मार्च 2018 में घोषित हो चुका है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को भारत सरकार की ओर से 709 एडी नंबर आवंटित किया जा चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गाजियाबाद के सहायक अभियंता रविद्र आर्य इस मार्ग की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) लगभग एक साल से तैयार करने में जुटे है। इसके साथ ही वह कोटद्वार को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग की सितंबर 2017 में शामली में 4426 हेक्टेयर भूमि में तैयार होने वाले नए बाइपास की जद में आने वाले किसानों के साथ बैठक कर चुके है। इस राष्ट्रीय राज मार्ग और नए बाइपास की एलएन मालदीप कंपनी द्वारा सर्वे कराया जा चुका है। कंपनी डिटेल प्रोजेक्ट तैयार करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता रविद्र आर्य ने बताया कि पानीपत से लेकर शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना में कोटद्वार तक जोड़ने वाले मार्ग तक 207 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग की डीपीआर दो माह में बनकर तैयार हो जाएगी। आगामी दो माह बाद एलएन मालदीप कंपनी उन्हें पानीपत से नगीना राष्ट्रीय राजमार्ग की डीपीआर रिपोर्ट तैयार करके सौंपेंगे। डीपीआर तैयार हो जाने के बाद इस फोरलेन की प्रोजेक्ट रिपोर्ट में किस शहर में बाइपास, ओवर ब्रिज, पुल एवं अंडरपास बनेंगे। किसानों का मुआवजा कितना होगा। डीपीआर के आधार पर भारत सरकार से मुआवजा और चौड़ीकरण एवं बाइपास की धनराशि का इस्टीमेट तैयार करके बजट मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि डीपीआर आने के बाद पानीपत से लेकर नगीना मार्ग की ई-टेंडरिंग लगाया जाएगा। दो माह के बाद ई-टेंडर खोला जाएगा। पानीपत में मुख्य मार्ग दिल्ली- चंडीगढ, जालंधर मार्ग से चार लेन का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि शामली में दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग के बलवा से लेकर पानीपत से खटीमा को जोड़ने वाले मार्ग तक नया बाइपास तैयार होगा। उन्होंने बताया कि 207 किमी लंबाई वाले पानीपत से लेकर नगीना तक शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में नए बाइपास बनाए जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बन जाएगा रिंगरोड शामली। सहायक अभियंता रविंद्र आर्य ने बताया कि मुजफ्फरनगर शहर में पिन्ना गांव से उत्तर की ओर चरथावल मार्ग से होता हुए मुजफ्फरनगर बाइपास तक नया बाइपास बनाया जाएगा। मुजफ्फरनगर में इस नए बाइपास के बन जाने के बाद पूरा रिंग रोड होगा। गौरतलब तथ्य है कि मुजफ्फरनगर में दिल्ली- देहरादून राजमार्ग पर पिन्ना गांव से लेकर दक्षिण दिशा में वहलना चौक से होते देहरादून मार्ग तक पूर्व में बाइपास है। पानीपत -नगीना तक कोटद्वार को जोड़ने वाले मार्ग पर पिन्ना से उत्तर की ओर नया बाइपास बनने जाने से रिग रोड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed