फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   National Animal Exhibition will be held from April 6, prize of 50 lakh will be distributed

Shamli News: छह अप्रैल से लगेगी राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी, बांटा जाएगा 50 लाख का इनाम

Thu, 30 Mar 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
National Animal Exhibition will be held from April 6, prize of 50 lakh will be distributed
- उत्तर भारत के राज्यों से 12000 उच्च नस्लीय पशु होंगे शामिल
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर में लगेगा देश का सबसे बड़ा पशु मेला

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के नुमाइश मैदान में छह और सात अप्रैल को राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। देशभर के 1200 उच्च नस्लीय सर्टिफाइड पशुओं के साथ ही करीब 50 हजार किसान और पशुपालक मेले में जुटेंगे। किसानों को पशुपालन और खेती की नवीनतम जानकारी देने के लिए देशभर के वैज्ञानिक शामिल रहेंगे। 150 स्टाल लगाए जाएंगे।
केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि दो दिनों तक किसानों, पशुपालकों और पशुओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। इसमें नस्लीय आधार पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले पशुओं के लिए पशुपालकों को नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट एनीमल ऑफ द शो के इनाम की धनराशि पांच लाख रुपये रखी गई है। पशुओं की 18 श्रेणियों के लिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशि इनाम में बांटी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले होंगे। विजेताओं को करीब डेढ़ लाख रुपये की ईनाम राशि मिलेगी। प्रतिभाग करने वाले पशुओं को फैशन मॉडलिंग और डॉग शो की भांति ही मंच पर कैटवॉक करते हुए देखा जा सकेगा। इसी कैटवॉक के आधार पर पशु की नस्ल और क्षमता को परखकर विजेता का खिताब दिया जायगा। निर्णायक मंडल में विशेषज्ञ वैज्ञानिक शामिल रहेंगे। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुशपुरी, डॉ पुरुषोत्तम गौतम, राजीव गर्ग, अचिन्त मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नितिन गड़करी करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि मेले में लगभग 25 हजार किसानों के प्रतिदिन सम्मिलित होने की संभावना है। मेले का उद्घाटन छह अप्रैल को मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्यपालन मंत्री पुरुषोतम रुपाला और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सम्मिलित होंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह तथा विधायक पंकज सिंह सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी रहेगी किसानों के लिए मुख्य आकर्षण
मेला परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में लगभग 150 स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें 75 कृषि यांत्रिकी उपकरण, ड्रोन, एग्री-स्टार्टअप, 40 स्टाल डेयरी एवं पशुपालन, 15 स्टाल मत्स्यपालन, 20 स्टाल आईसीएआर से सम्बंधित होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेषकर गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए इससे सम्बंधित नई तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था रहेगी।


पांच अप्रैल को पशु लेकर पहुंच जाएंगे पशुपालक
पांच अप्रैल को इस प्रदर्शनी के लिए चयनित पशुओं के साथ पशुपालक जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। उनके लिए व्यवस्था गन्ना शोध संस्थान में की गई है। इनके आने जाने और ठहरने के साथ ही खाने पीने का सभी खर्च सरकार वहन करेगी। किसानों को नवीनतम तकनीक की जानकारी देने के लिए डॉ बख्शीराम जैसे उच्च स्तरीय वैज्ञानिकों को भी व्याख्यान के लिए बुलाया गया है।



अब सिर्फ बछिया ही होगी
पशु प्रदर्शनी में सिर्फ बछिया ही होगी वाला सीमन भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 500 रुपये की सब्सिडी का ऐलान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed