फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   nashe mein sipahiyon ne lagaye thumke

नशे में धुत सिपाहियों ने हाईवे पर लगाए ठुमके

Tue, 14 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
nashe mein sipahiyon ne lagaye thumke
शामली की टिटौली चौकी मेरठ-करनाल हाईवे पर शराब के नशे में डांस करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। तिल्हैंडी के अवसर पर शामली में मेरठ-करनाल हाईवे पर तीन सिपाहियों ने यूपी डायल-100 गाड़ी के बोनट पर शराब की बोतल रखकर जाम छलकाए। शराब के नशे में धुत तीनों सिपाहियों ने हाईवे पर जमकर ठुमके लगाए। खाकी की मर्यादा तार-तार करते इन सिपाहियों का तमाशा देखने वालों की भीड़ लग गई। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो तत्काल प्रभाव से तीनों को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले में दुल्हैंडी हर्षोल्लास से मनाई गई। बेशक पुलिस ने पूरी कर्मठता और मुश्तैदी के साथ   अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया और इसी के चलते होली का त्योहार शांति पूर्वक संपन्न हो गया। अब मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने तिल्हैंडी मनाई। तिल्हैंडी पर मनाते हुए शामली पुलिस के ये जवान शराब के नशे में वर्दी की मर्यादा भूल बैठे। तीनों सिपाहियों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर थाना आदर्श मंडी की टिटौली चौकी पर सरेआम शराब की बोतल खोल दी। तीनों ने जमकर शराब की और बोतल को यूपी डायल-100 गाड़ी के बोनट पर रखकर जमकर डांस किया।
विज्ञापन


सरेआम हाईवे पर नशे में धुत पुलिस कर्मियों का तमाश देखने वालों की भीड़ जुट गई। किसी ने इस मामले की सूचना एसपी डॉ. अजयपाल तक पहुंचा दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया और पूरे मामले में जांच बैठा दी है। यह मामला लखनऊ तक भी पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed