फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Naresh of Basauli defeated Shubham Bhainswal in Dangal.

Shamli News: दंगल में बासौली के नरेश ने शुभम भैंसवाल को हराया

Fri, 29 Sep 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Naresh of Basauli defeated Shubham Bhainswal in Dangal.
गढीपुख्ता में आयोजित दंगल में कुशती लडते पहलवान
- कस्बे के जहारवीर गोगा म्हाडी एवं शहीद भगत सिंह की जयंती पर दंगल का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
गढ़ीपुख्ता (शामली)। कस्बे के प्राचीन जहारवीर गोगा म्हाड़ी पर मेला एवं शहीद भगत सिंह की 116वीं जयंती पर दंगल का आयोजन किया गया और कई राज्यों व जनपदों के पहलवानों ने पहुंचकर अपना दमखम दिखाया। वहां बासौली के नरेश ने शुभम भैंसवाल को हराकर कुश्ती में जीत दर्ज की। इसके अलावा कई कुश्ती बराबरी पर भी रही।

बृहस्पतिवार को कस्बे के प्राचीन जहारवीर गोगा म्हाड़ी पर मेला एवं शहीद भगत सिंह की 116वीं जयंती पर दंगल का शुभारंभ समाजसेवी अंकुज चौधरी, मेला कमेटी अध्यक्ष अनिकेत कश्यप ने फीता काटकर किया। दंगल में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने कुश्ती में प्रतिभाग किया। खलीफा इरशाद पहलवान ने बताया कि यह दंगल दो दिवसीय होगा, जिसमें पहलवान पहुंचकर अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि नसीम कैराना-रितिक बड़ौत बराबर, नदीम बासौली-मोहित शाहपुर, गौरव बासौली-रोहित शाहपुर बराबर पर रहे। नरेश बासौली ने शुभम भैंसवाल को हराकर 3100 की कुश्ती अपने नाम की। देर रात तक दंगल चलता रहा। इस दौरान रवि पहलवान, काला पहलवान, तालिब पहलवान, भूरा पहलवान, तिलक पहलवान, नरेंद्र जैतपुर गढी, खलीफा नीटू, शुभम पहलवान, नरेश, अनस भूरा, करन, भूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed